पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गांधी मैदान में बैठे जन सुराज संयोजक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने सोमवार तड़के 4 चार बजे के करीब हिरासत में ले लिया है.
पटना पुलिस प्रशांत किशोर को अरेस्ट कर AIIMS ले कर गई लेकिन वहां उन्हें एडमिट नहीं करा सकी। इसके बाद पुलिस उन्हें पटना से बाहर नौबतपुर इलाके की तरफ लेकर बढ़ी है और किसी अज्ञात जगह लेकर जा रही है। इस बीच प्रशांत किशोर का अनशन जारी है।
बता दें कि गांधी मैदान को खाली कराने के लिए पुलिस ने कुछ अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस जबरदस्ती प्रशांत किशोर और अन्य लोगों को गांधी मैदान से उठा रही है. इस दौरान पुलिस द्वारा प्रशांत किशोर का थप्पड़ मारने का भी आरोप लगा है.
