Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सरकारी स्कूल के गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली…

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने अपना तांडव शुरू कर दिया है। सरकारी स्कूल के नाइट गार्ड को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया है। और गोली मार कर गार्ड को घायल कर दिया है।

घायल गार्ड की पहचान राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर गांव निवासी सूर्यवंशी राय के 36 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। जो अपने घर के पास हाई स्कूल रौशन सिंह हाई स्कूल में नाइट गार्ड का काम करता था घर से तकरीबन 100 मीटर पर हाई स्कूल मौजूद है । जहां पर नाइट गार्ड का काम किया करता था जिसे अपराधियों ने पेट में गोली मार दी है। घायल अवस्था में इलाज के लिए परिवार वालों ने पटना में भर्ती कराया है । जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।

बताया गया है कि नाइट गार्ड स्कूल में सोने गया था इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने पूरी घटना को अंजाम दे दिया है। बताया गया है की नाइट गार्ड के द्वारा स्कूल में अपनी जमीन भी दान में दिया था बीती रात पौने 11 बजे पूरी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।

जैसे नाइट गार्ड घर से खाना खाकर स्कूल के ब्रांडेड पर चढ़ा था वैसे ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे उसकी पेट में एक गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया गोली की आवाज सुनने के बाद गांव वाले दौड़ते हुए स्कूल पर पहुंचे तो देखा कि वह जमीन पर गिरा हुआ है। जिसे तुरंत अस्पताल में पटना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related posts

Bihar Now

जहानाबाद में छात्रों ने ट्रेन रोक कर दी तिरंगा को सलामी, रेलवे ने रद्द की परीक्षा …

Bihar Now

पटना हादसे में तीनों बच्चों की मौत, सीएम ने व्यक्त की संवेदना, पीड़ित परिवार को 4 लाख देने का ऐलान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो