Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में 10 मिनट तक जाम में फंसे रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अचानक पहुंचे जेडीयू कार्यालय… चैंबर में नहीं मिले ललन सिंह …

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक जेडीयू कार्यालय पहुंचे. उनके पहुंचने की किसी को भनक तक नहीं लगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करीब 10 मिनट तक जेडीयू कार्यालय का निरीक्षण किया.

वे राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के चैंबर में भी गए पर ललन सिंह वहां नहीं मिले. पार्टी दफ्तर का निरीक्षण करने के बाद जब वे बाहर निकले तो करीब 10 मिनट तक जाम में फंसे रहे. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को जाम से बाहर निकला.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार की तबियत खराब चल रही थी और एक दिन पहले ही वे मीडिया के सामने आए थे. बुधवार को उन्होंने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार पर प्रतिक्रिया दी थी.

Related posts

Big Breaking : मुंगेर कांड का काला सच, झूठा साबित हुआ तत्कालिन SP लिपि सिंह का आरोप… बेकसूर की मौत का जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

साढ़े 3 सालों के बाद पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव, गर्म हुई बिहार की राजनीति…

Bihar Now

जातीय जनगणना के विरोध में एक दिवसीय धरना, आर्थिक आधार पर जनगणना की सरकार से ऑल बिहार ब्राहम्ण फेडरेशन की मांग, परशुराम जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की भी मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो