Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में दो चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को रिजल्ट..

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार की शाम ही पटना से दो दिन के दौरे के बाद दिल्ली लौटे हैं।

पटना में कल तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेसवार्ता में बताया था कि चुनाव और उसके चरणों की घोषणा जल्द होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के लोगों से अपील की थी कि लोक आस्था के महापर्व छठ की ही तरह चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाएं और मतदान अवश्य करें।

# 17 नए बदलावों की बिहार चुनाव से शुरूआत

निर्वाचन आयोग ने बिहार चुनाव में इस बार 17 नए बदलान किए हैं। जिसमें

1. बूथ स्तरीय एजेंट का प्रशिक्षण

2. बूथ स्तरीय अधिकारी का प्रशिक्षण

3. पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण

4. विशेष गहन पुनरीक्षण

5. चुनाव से जुड़े अधिकारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि

6. 15 दिनों में ईपिक मिलेगा

7. बीएलओ के फोटोयुक्त आईडी

8. मतदान केंद्र पर मोबाइल जमा करने की सुविधा

9. स्पष्ट मतदाता सूचना पर्ची

10. वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म-ईसीआईनेट

11. मतदान केंद्र पर 1200 मतदाता

12. उम्मीदवारों के स्टॉल बूथ के सौ मीटर के बाहर होंगे

13. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग

14. ईवीएम बैलेट पेपर को लेकर दिशा-निर्देश संशोधित

15. अंतर की स्थिति में वीवीपैट गणना को अनिवार्य बनाया

16. पोस्टल बैलेट की गिनती प्रक्रिया को सरल किया

17. डिजिटल इंडेक्स कार्ड एवं रिपोर्ट

Related posts

झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं नीतीश कुमार, नीतीश कुमार से तेजस्वी यादव ने पूछा सवाल …

Bihar Now

अपराधी और एसटीएफ के मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Bihar Now

KMS Knowledge Services की अनोखी पहल, बच्चों के लिए Digital Platform के जरिए 5 जून को Debate कार्यक्रम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो