Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहारी मजदूरों की हत्या ! : जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी टीम, नीतीश का DGP को आदेश…

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की पिटाई मामलें मे बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मामले की जांच के लिए तमिलनाडु एक जांच टीम भेजने का निर्णय लिया है. इस बात की जानकारी बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम ने जांच टीम भेजे जाने के आग्रह को स्वीकारते हए डीजीपी को बुलाकर यह निर्देश दिया है कि तत्काल एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजी जाए.

दरअसल बुधवार को बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के सभी लोग सुरक्षित हैं. बिहारी मजदूरों की हत्या और पिटाई को लेकर जो वीडियो सामने आ रहा है वह सब फर्जी है. बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु के DGP से बात कर स्थिति की जानकारी ली है.

इसके साथ ही बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और बिहारियों की हो रही पिटाई और हत्या मामले की जांच के लिए एक टीम तमिलनाडु भेजने का आग्रह किया. जिसे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मान लिया और DGP आर एस भट्टी को बुलाकर जांच टीम भेजने के लिए कहा है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी है.

CM नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सीएम से उनकी मुलाकात साकारात्मक रही. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि सरकार अपनी तरफ से एक टीम तामिलनाडू भेजेगी. इसको लेकर सरकार ने डीजीपी को आदेश भी दिया है.विजय कुमार सिन्हा के साथ सीएम से मिलने बीजेपी के पांच और विधायक भी गए थे.

Related posts

दरभंगा में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगी

Bihar Now

Breaking : CM नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्‍ट भरभराकर गंगा नदी में ग‍िरा, अगुवानी-सुल्तानगंज ब्रिज के 3 पिलर फिर टूटे…

Bihar Now

शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… शिक्षा विभाग ने छठ की छुट्टी के अवधि को बढ़ाया, खरना के दिन भी छुट्टी घोषित…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो