Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में एक शिक्षक ने छात्र की चमड़ी उधेड़ी, शिक्षा के मंदिर में हैवान !…

खबर बेतिया से है जंहा शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक की हैवानियत देखने को मिली है शिक्षक ने पांचवी क्लास के छात्र को इतना बेरहमी से पिटाई की है कि वो अब जीएमसीएच में भर्ती हो गया है उसका इलाज चल रहा है घटना चनपटिया प्रखण्ड के लालगढ़ के बुनियादी विद्यालय की है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक राजेश कुमार राय के द्वारा बच्चे के दरिंदगी की गई है बच्चों के विवाद में शिक्षक के छात्र की पिटाई की सूचना पर छात्र के परिजन स्कूल पहुचे और हंगामा हो गया मौके पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी पहुची और बच्चे को अस्पताल पहुचाया तो वंही आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले थाने लाई है और मामले की जांच की जा रही है। घायल छात्र अजित कुमार अपने सहपाठियों के साथ खेल रहा था

परिजन बता रहे है कि आंख मिचौली खेल हो रही थी तभी एक छात्र शौचालय में छुप गया और बाहर से अजित ने बन्द कर दिया ये गलती अजित भारी पड़ी और शिक्षक ने अजित को पीटते समय हैवानियत और दरिंदगी की सभी हदे पार कर दी पांचवी क्लास के मासूम की इतनी पिटाई की गई कि अब वह जीएमसीएच में इलाजरत है लेकिन स्थानीय लोगो मे शिक्षक के इस कुकृत्य को ले आक्रोश है।

सोहन प्रसाद, बिहार नाउ, बेतिया

Related posts

जातीय जनगणना को लेकर दरभंगा में भी RJD का धरना प्रदर्शन, तमाम वरिष्ठ नेता रहे मौजूद..

Bihar Now

CAB पर JDU पार्टी में दो फाड़ !

Bihar Now

मैथिली छठ गीत के दो गाने रिलीज, लेखिका शोभना ठाकुर ने लिखी मनमोहक गीत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो