Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहॉलीवुड

इंसानियत की कत्ल !… बडे़ भाई ने छोटे भाई की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस….

बेगूसराय में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुदाल से काट कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के वार्ड नंबर 2 की है।

बताया जाता है कि मोहन कुमार अपने हिस्से की सारी जमीन बेच लिया था उसके बावजूद शराब के नशे में आकर अपने अन्य भाइयों को जमीन देने और उसके हिस्से की जमीन बेचने को लेकर गाली गलौज करता था।

आरोप है कि शुक्रवार की रात मोहन कुमार ने अपने छोटे भाई 35 वर्षीय शंभू कुमार को डेरा पर सोए अवस्था में कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद मोहन कुमार अपने बड़े भाई के घर पर जाकर उसकी हत्या करने की जानकारी दी हालांकि घरवालों ने मोहन के इस बात को सीरियस नहीं लिया क्योंकि मोहन बराबर शराब के नशे में हत्या करने की बात बोलता था

लेकिन सुबह में मोहन के द्वारा कही गई बात सही साबित हुई और डेरा पर शंभू कुमार का शव मिला। घटना के बाद आरोपी भाई मोहन कुमार फरार है ।घटना की सूचना पर चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

PK के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार,कहा- फर्क नहीं पड़ता कौन क्या बोलता है, अहमियत तो सिर्फ नीतीश कुमार के बयानों को देते हैं हम…

Bihar Now

बेतिया में संदिग्ध स्थिति में 5 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप… ये कैसी शराबंदी ?…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी… बेतिया में लाखों की लूट की वारदात को दिया अंजाम, विरोध करने पर मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो