Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राजद के एक कार्यक्रम में एक ही माला से सभी को किया सम्मानित, आरजेडी नेता ने कहा कि हमलोगों को नहीं होगा कोरोना…

राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद कोरोना संक्रमण के कारण पटना एम्स में भर्ती हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण को धता बताते हुए आरजेडी नेताओं ने एक ही फूल माला से सभी को सम्मानित कर दिया. वहीं, सफाई में कहा गया कि हमारा इम्यूनिटी सिस्टम बहुत मजबूत है, हमें कुछ नहीं होगा.

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया है. इस बैठक में बड़ी संख्या में कई जिलों से किसान पहुंचे. जिन्हें आगामी चुनाव को लेकर जिम्मेदारी दी जा रही है. इस दौरान मुख्य मंच पर पार्टी के बड़े नेता आलोक मेहता और कांति सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे.

किसानों को एक ही फूल माला से सम्मानित करते हुए जिम्मेदारी देने का सिलसिला चलता रहा. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी हवाईयां उड़ाई गई. वहीं, जब कोरोना संक्रमण की बात कहते हुए मीडिया ने आरजेडी नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की, तो इम्युनिटी सिस्टम का हवाला भी दिया.

किसान नेता ने कहा कि फूल माला पहनाए जाने के बाद उन्होंने माला वहीं, छोड़ दिया. वहीं, आरजेडी के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने कहा कि भूलवश हमसे ऐसा हो गया. हम यह गलती मानते हैं. हमने इसपर ध्यान नहीं दिया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने इस प्रकरण पर कहा कि भूलवश ऐसा हो गया. लोग उत्साहित थे. उन्होंने आगे कहा कि हम राजद के लोग हैं. हम शरीर से मजबूत हैं. हमें कोरोना नहीं होने वाला. हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

How To Trick New Pokies Online

Bihar Now

Breaking : कोचिंग सेंटर पर बमबाजी व पथरबाजी , 2 घायल…दहशत का माहौल…

Bihar Now

बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुए मनन कुमार मिश्रा, बिहार राज्य बार कॉउंसिल के चुने गए 25 सदस्य..

Bihar Now