Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

ऐसा हुआ तो शराबबंदी को रफा-दफा कर देंगे मांझी, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ये बात

राजधानी पटना में हम(सेक्युलर) की तरफ से पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर पूर्व सीएम व हम(सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया. पहले तो उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की. इसके बाद उन्होंने ये भी कह दिया कि यदि उनकी पार्टी को विधानसभा में 20 सीट भी आ जाए तो वो शराबबंदी को रफा-दफा कर देंगे.

जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए. समीक्षा हुई लेकिन क्या हुआ शराब पीने वालों पर इतना दंड लगा दिया जा रहा है. हम बार-बार कहते हैं कि ऐसा शराबबंदी कही नहीं है. गुजरात के मॉडल को अपनाना चाहिए. ऐसे में सरकार को आमदनी भी होगी और जो पीना चाहते हैं वो पिएंगे भी.आज जो हो रहा है उसमें हमारे लोगों को पुलिस के द्वारा तंग किया जाता है. शराब मामले को लेकर लगभग तीन लाख लोग जेल के शिकंजा में है या कानूनी कारवाई के चक्कर में हैं. इसलिए मैं सीएम नीतीश कुमार से कहता हूँ की जिद्दी मत बनिए.

जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की और इशारा करते हुए कहा कि आपसे हम प्रार्थना करना चाहते हैं, हम लोग जितना सीट से लड़े, कहीं भी रहिए आप लोग, हमारे पार्टी के लोगों को जिताइए, अगर हम 40 नहीं, हम 20 भी जीत के आते हैं तो दावे के साथ कहते हैं, इस कानून को हम रफा दफा करवा देंगे.

Related posts

सहरसा पहुंची NIA की टीम, आतंकी घुसे होने की सूचना…

Bihar Now

बिहार में पोस्टर वॉर जारी, JDU ने लालू परिवार पर किया जोरदार हमला…

Bihar Now

नीतीश कुमार पर pk के प्रहार से तिलमिला गए सुशील मोदी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो