Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा पहुंची NIA की टीम, आतंकी घुसे होने की सूचना…

NIA की टीम के सहरसा पहुंचने में खलबली मच गयी है। NIA की टीम ने सहरसा के SP और DM से मुलाकात तो की है साथ में कोसी इलाके के कई जिले के अधिकारियों से संपर्क साधा है।

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम कुछ आंतकियों की तलाश में सहरसा पहुंची है। NIA को कुछ आंतकियो के घुसने का इनपुट मिला है उसी केआधार पर ये लोग यहां पहुंचे हैं। आतंकियों के घुसने को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। हालां‍कि सहरसा के डीएम व एसपी इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

NIA की टीम सहरसा के डीएम शैलजा शर्मा व एसपी राकेश कुमार के संपर्क में है। एनआइए की टीम ने इनपुट दिया है कि कोसी इलाके में पांच आतंकी घुसे हैं। इतना ही नहीं, टीम सहरसा के अलावा कोसी इलाके के अन्‍य जिलों के डीएम व एसपी से संपर्क में है।

एनआइए के इनपुट में कहा गया है कि सभी आतंकी स्विफ़्ट डिजायर से आये हैं। इसकी लिखित सूचना सहरसा के डीएम शैलजा शर्मा व एसपी राकेश कुमार को दी गयी है। इस संबंध में हालांकि डीएम-एसपी ने अन्‍य अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया है।

Related posts

मधेपुरा के पॉश इलाके में संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Big Breaking: गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा कटिहार, बदमाशों ने की 50 राउंड फायरिंग, पुलिस ने भी की जबावी फायरिंग …

Bihar Now

उपेन्द्र कुशवाहा की जगह JDU ने राज्यवर्धन आजाद को बनाया MLC… पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे हैं राजवर्धन आजाद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो