Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नालंदा में प्रेमी युगल की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके के रुपन बीघा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर प्रेमी और प्रेमिका की कुदाल से कटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेखा कुमारी का प्रेम प्रसंग हिल्सा के धर्मपुर गांव निवासी निशांत कुमार से चल रहा था और वह अक्सर धर्मपुर गांव से रूपनविगहा आता था।

हालांकि परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात से परहेज करते हुए कहा कि विवाहिता रेखा देवी का अपने ही पति से किसी बात को लेकर अनबन हुआ था उसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जिस तरह से महज कुछ दिन के अंदर डबल मर्डर की घटना की पुनरावृति हुई है इससे अपराधियों के मंसूबे साफ साफ दिखाई दे रहे हैं कि उनके ऊपर कानून का भय बिल्कुल समाप्त हो चुका है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी विधि व्यवस्था रूपनबीघा गांव पहुंचे जहां उन्होंने घटना से जुड़े तथ्यों पर बारीकियों से जांच किया। डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार ने प्रथम दृष्ट्या में मामला प्रेम प्रसंग की बात कही है।फिलहाल पुलिस दोनो शवो को कब्जे में लेकर सभी बिंदु पर जांच कर रही है।

विश्वकर्मा, नालंदा

Related posts

नीतीश की सभा से ज्यादा भीड़ तो जिला स्कूल के मैदान में हैं – तेजस्वी यादव

Bihar Now

बिहार में लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त,दी गई अजीबोगरीब सजाएं…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री का नीतीश पर बड़ा हमला…”मेरी सरकार बनी, तो गुलामी के सारे चिन्हों को राज्य से मिटा दूंगा” ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो