Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव का जवाब, कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी जब हमने की थी, तो सीएम साहब ने नकार दिया था.. अब क्या कहना है ?

नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने तमाम मुद्दों पर घेरते हुए जमकर हमला बोला है.. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मैंने पहले ही बिहार में कोरोना घोटाले की भविष्यवाणी की थी। जब हमने घोटाले का डेटा सार्वजनिक किया था तो CM ने हमेशा की तरह नकार दिया।

मुख्यमंत्री ने आँकड़े नहीं बदलने पर तीन स्वास्थ्य सचिवों का तबादला कर Anti-gen का वो “अमृत” मंथन किया कि 7 दिनों में प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा 10 हज़ार से 1 लाख और 25 दिनों में 2 लाख पार करा दिया।

बिहार की आत्माविहीन भ्रष्ट नीतीश सरकार के बस में होता तो कोरोना काल में गरीबों की लाशें बेच बेचकर भी कमाई कर लेती। इंडियन एक्सप्रेस की जाँच में यह साफ हो गया है कि सरकारी दावों के उलट कोरोना टेस्ट हुए ही नहीं और मनगढ़ंत टेस्टिंग दिखा अरबों का हेर-फेर कर दिया।

हमारे द्वारा जमीनी सच्चाई से अवगत कराने के बावजूद CM और स्वास्थ्य मंत्री बड़े अहंकार से दावे करते थे कि बिहार में सही टेस्ट हो रहे हैं। टेस्टिंग के झूठे दावों के पीछे का असली खेल अब सामने आया है कि फर्जी टेस्ट दिखाकर नेताओं और अधिकारियों ने अरबों रुपयों का भारी बंदरबांट किया है!

अहंकारी सरकार और उसके मुखिया ना जनता की सुनते है, ना जनप्रतिनिधियों की और ना विपक्ष की।

क,ख,ग,घ के विश्वविख्यात ज्ञाता श्री नीतीश कुमार जी को मैंने विगत अगस्त माह में सदन में सबूत सहित आँकड़े दिए थे लेकिन वो सुनेंगे क्यों? सुनेंगे तो उनका भ्रष्टाचार रुक जाएगा और नुकसान होगा।

Related posts

भष्ट्राचार के भीष्म पितामह हैं नीतीश कुमार ,नीतीश कुमार पर तेजस्वी का तंज….आंकड़ों के साथ नीतीश सरकार के अस्मिता पर खड़े किए सवाल, कहा -वैन से हो रही जांच प्रति सैंपल 8590 का आ रहा खर्च !…

Bihar Now

बिहार के 10 IPS अफसरों का तबादला… सहरसा रेंज के DIG बने मनोज कुमार, बाबू राम बने मिथिला रेंज के DIG…

Bihar Now

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो