Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पत्रकार की हत्या के आक्रोश में उबल रहा बेगूसराय, शांति मार्च निकालते हुए सरकार से उचित मुआवजा सहित हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग…. 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली ?…

बेगूसराय में 20 मई को हुए पत्रकार सुभाष कुमार की हत्या के विरोध जिला पत्रकार संघ के बैनर तले विभिन्न राजनीतिक दलों, संघ संगठनों बुद्धिजीवियों समाजसेवियों के साथ शहर के जी डी कॉलेज से डीएम ऑफिस तक शांति मार्च निकाला गया ।

इस शांति मार्च में मृतक सुभाष कुमार की मां बच्ची देवी और छोटी बहन मौसम कुमारी भी अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए शांति मार्च में शामिल हुई। शांति मार्च के माध्यम से जिला पत्रकार संघ ने जिला प्रशासन से अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मृतक परिवार को 20 लाख मुआवजा देने, मृतक के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने और स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्यारे को फांसी दिलाने की मांग की।

शांति मार्च के बाद मृतक के परिजनों के साथ जिला पत्रकार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम रोशन कुशवाहा से मिलकर सीएम नीतीश कुमार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। बताते चलें कि पत्रकार सुभाष कुमार को 20 मई की रात परिहार आरोपी के सांखू गांव में भोज खाकर वापस घर लौटने के दौरान घर के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या से जिले भर में आक्रोश का माहौल है ।

लगातार विभिन्न संघ संगठनों के साथ-साथ जिला पत्रकार संघ भी लगातार आंदोलन कर रही है । इस बीच चार नामजद आरोपियों में से एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुका है जबकि तीन बदमाश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

नवादा में CBI टीम पर हमला, यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच करने पहुंची थी टीम, चार गिरफ्तार…

Bihar Now

शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… शिक्षा विभाग ने छठ की छुट्टी के अवधि को बढ़ाया, खरना के दिन भी छुट्टी घोषित…

Bihar Now

BJP पर ‘PK’ का तंज !… बिहार में बीजेपी को नहीं मिल रहा नेता, सम्राट चौधरी पर सियासी हमला..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो