Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व BJP MLC टुन्ना पाण्डेय के निलंबन पर खुशी से झूठ उठे जेडीयू नेता… कहा – “दबाव में ही सही लेकिन बीजेपी ने लिया सही फैसला… नीतीश की छवि के सामने सब सून्य”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले और परिस्थितियों के मुख्यमंत्री करार देने वाले बीजेपी एमएलसी टुन्ना  पांडेय को आखिरकार निलंबित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एमएलसी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बीजेपी एमएलसी के निलंबन के बाद जेडीयू नेता खुशी से झूम उठे हैं। जेडीयू नेताओं को लग रहा कि बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वैसे बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय कोई पहली दफे नहीं बल्कि अब तक कई दफे सीधे नीतीश कुमार पर अटैक कर चुके हैं। वे नीतीश कुमार को विनाश पुरूष भी बता चुके थे। टुन्ना जी पांडेय 2020 के विस चुनाव में बीजेपी से अलग अपने भाई जो राजद से टिकट दिलाकर जेडीयू कैंडिडेट को हरवा कर जीत भी दिलवा दी थी।

इस तरह से उन्होंने जेडीयू को खुली चुनौती दे दी थी। इस बार उन्होंने नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री करार दे दिया। भला जेडीयू नेतृत्व इसे कैसे बर्दाश्त कर सकता था। बता दें, भाजपा एमएलसी लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। एक दिन पहले ही उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाया था कि बिहार में उन्होंने गलत तरीके से सरकार बनाया है।

टुन्ना जी पांडेय ने आरोप लगाया था कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को चुना था, लेकिन नीतीश ने पूरी व्यवस्था को हाइजैक कर लिया राज्य की जनता के साथ धोखा किया है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही जदयू की तरफ से भाजपा पर अपने विवादित एमएलसी पर कार्रवाई करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था ।

Related posts

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

Bihar Now

Breaking : छठ घाट पर अपराधियों ने 5 लोगों को मारी गोली, 3 की हालत गंभीर, “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2021 जारी…. भारतीय विश्वविद्यालयों में टॉप पर अपना जलवा बरकरार रखा KIIT ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो