Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने की हाई लेवल मीटिंग… दिए कई अहम निर्देश…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। सीएम नीतीश ने एक बार फिर से अधिकारियों से कहा कि जमीन संबंधी विवाद खत्म करने के लिए हर महीने जिलाधिकारी एवं एसपी बैठक करें. वहीं एसडीओ और एसडीपीओ 15 दिनों में और अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सप्ताह में 1 दिन नियमित रूप से बैठक करें.अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है.

*अब सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी, पुलिस कर्मी की निश्चित रूप से पदस्थापना की जाएगी.*

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती से थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और उनका समाधान भी सहज ढंग से हो सकेगा. अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शनिवार को चौकीदार परेड कराने का निर्देश दिया है ताकि वे गांव से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दे सकें.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्पीडी ट्रायल में तेजी लाकर सजा की दर को बढ़ाएं. इन्वेस्टिगेशन के कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दें ताकि अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। अपराध का विश्लेषण जिला अनुमंडल एवं थाना वार करते रहें ताकि विधि व्यवस्था मेंटेन रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें .

Related posts

Free Casino Games No Deposit For Real Money

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नए राज्यपाल से की मुलाकात, पुष्प गुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन…

Bihar Now

नहीं रहीं दरभंगा राज परिवार की बहू, शिक्षण संस्थानों की स्थापना में रहा अहम योगदान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो