Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन 81 साल की उम्र में आज हो गया । पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थी उन्हें फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती किया गया था ।

रिपोर्टके मुताबिक हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई रविवार को कांग्रेस हेड क्वार्टर में उनके पार्थिव शरीर को लाया जाएगा ।शाम तक निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तारीकरण उन्हीं की देन है उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ , सुषमा स्वराज,फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, गिरिराज सिंह इत्यादि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है

अमरदीप झा, बिहार नाउ

Related posts

नाइट कर्फ्यू होने के बावजूद देर रात तक नर्तकी लगाती रही ठुमके, कोरोना प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां, बेखबर प्रशासन ?…

Bihar Now

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे एक शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली…

Bihar Now

दही-चूड़ा भोज के जरिए महागठबंधन में सियासी एकजुटता दिखाने की कवायद , तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला !

Bihar Now