Bihar Now
BREAKING NEWS
बिहार

बिहार में इतने दिनों तक टला जमीन सर्वे का काम, मंत्री ने बताई वजह

पटना: बिहार में जमीन सर्वे का काम तीन माह के लिए टल गया है. भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रैयतों को तीन महीने का समय दिया जा रहा है, ताकि रैयत को कागज ठीक से ढूंढ लें. इसके साथ ही जमीन सर्वे के काम में लगे लोगों को कैथी लिपि सिखने को कहा गया है.

 

 

मंत्री ने कहा कि हम रैयत को तीन महीना कागज खोजने के लिए समय दे रहे हैं. वे कागज निकाल लें. इस दौरान हम सभी जनप्रतिनिधि के साथ हम लोग बैठकर इस बात को समझेंगे कि क्या क्या परेशानी आ रही है. इसके बाद सरकार रैयत के साथ भी बैठक कर इसका ठोस हल निकाल लेगी. सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में जमीन सर्वे के दौरान किस प्रकार की समस्या आ रही है इसको जानने के लिए मंत्री सभी CO के साथ पटना में बैठक करेंगे.

Related posts

पंजाब के तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर -ट्राली में ब्लास्ट, 3 की मौके पर मौत,50 से ऊपर घायल…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश…

Bihar Now

Breaking: बिहार में बेकाबू कोरोना, एक साथ मिले 2247 नए मामले, आंकड़ा पहुंचा 1,22156 पर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो