Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर में सालों से पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, रोड पर गंदे पानी का जमाव, प्रशासन बेपरवाह …

अजीत कुमार कैमूर

 

 एक तरफ स्वच्छ भारत स्वच्छ बिहार स्वच्छ कैमूर का नारा दिया जा रहा है दिन स्वच्छता के नाम पर करोड रुपए खर्च किया जा रहा लेकिन कैमूर में देखने को नहीं मिल रहा है

ताजा मामला ।कैमूर जिले के खजूरा पंचायत के महवरिया गांव के हाल बेहाल खजुरा ग्राम पंचायत के महवारिया गांव में पचीस सालो से नालियों से पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने के चलते सड़कों पर जलजमाव हो जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को खास परेशानी का सामना करना पड़ता है.।

गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बारिश के दिनों में आम रास्ते पर सड़क तालाब बन जाती है, इसका मुख्य कारण गलियों में नालियों का निर्माण नहीं होने और पानी की निकासी का रास्ता नहीं होने के चलते बारिश के दिनों में गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है. आम रास्ते पर पानी भरने से वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों सहित स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी गांव के गंदे नाला में गुजर कर स्कूल जाना पड़ता है

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत व विधायक स्थानीय सांसद प्रखंड विकास पदाधिकारी से हम लोगों ने कई बार अवगत कराया लेकिन स्थानीय प्रशासन व ग्राम पंचायत ने अभी तक भी समस्या का समाधान नहीं किया, जिसके चलते स्थानीय ग्राम पंचायत के खिलाफ ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने कहा कि जब ग्राम पंचायत को इस बारे में अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला है।

ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या का स्थाई समाधान ढूंढ कर ग्रामीणों को सुविधा दी जाए अगर समय रहते स्थानीय ग्राम पंचायत ने इनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो समस्या को लेकर गांव के ग्रामीण उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और समस्या से अवगत कराएंगे.

 

Related posts

जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने उठाया लुफ्त, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा…

Bihar Now

अपराधी चुस्त, सहरसा पुलिस सुस्त !

Bihar Now

सुबह सुबह नीतीश सरकार पर तेजस्वी का जोरदार हमला, कहा – सवाल पूछो, तो सीधा पटना से पट्टाया और रांची से कराची पहुंच जाते हैं सुशील मोदी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो