Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मंत्री तेज प्रताप यादव का विवादास्पद बयान ! …’भगवा पार्टी और RSS के लोग सड़कों पर लड़कियों को छेड़ते हैं, भाजपा के लोग हत्यारे हैं, गुंडे हैं, अपराधी हैं”…

पटना : बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव गुरुवार को पटना स्थित राजद कार्यालय पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उनसे जब मीडिया कर्मियों ने तमाम मुद्दों पर प्रतिक्रिया ली तो उस दौरान तेज प्रताप यादव बीजेपी और आरएसएस पर भड़क गए.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी और आरएसएस, बजरंग दल के लोग सड़कों पर लड़कियों को छेड़ते हैं तो मोदी जी कार्रवाई क्यों नहीं करते है. वहीं गोपालगंज में एसडीपीओ ने लालू यादव को छाता ओढ़ाकर बारिश से बचाने के सवाल पर भी तेज प्रताप ने अपने अंदाज में जवाब दिया.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि “केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तो जवान से जूता पॉलिश तक करवाए थे. तब बीजेपी को ये नहीं दिखा. जब लालू जैसे बड़े और वृद्ध नेता को किसी ने छाता लगाकर बारिश से बचा लिया तो उसमें क्या गुनाह है ? इससे कुछ होने वाला नहीं है. बीजेपी को आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए.”

जब उनसे सवाल किया गया कि भाजपा के लोग कहते हैं तेजस्वी यादव चार्जशीटेड हैं। उन्हें सरकार से हटना चाहिए तो उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हत्यारे हैं, गुंडे हैं, अपराधी हैं. यह बीजेपी को नहीं दिखती.

भारतीय जनता पार्टी विपक्षी एकता होने पर पूरी तरह से बेचैन हो गई है. हम आपको कह देते हैं कि अगली बार देश में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनने वाली है. ये हमारी भविष्यवाणी है.

Related posts

गंगा में घाट किनारे तैर रही लावारिस लाश, किसी ने नहीं ली सुध , जिला प्रशासन मौन, जिम्मेदार कौन ?…

Bihar Now

बारिश को लेकर IMD ने शेयर किया नया अपडेट, पढ़िए कब तक होगी झमाझम बारिश

Bihar Now

पटना में 8 वीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी तक बंद, बढ़ते ठंढ़ को लेकर DM ने जारी किया आदेश…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो