Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वज्रपात से एक साथ दो युवक की हुई मौत,परिजन में पसरा मातम…

जमुई से मो. अंजुम आलम की रिपोर्ट*

जमुई: सिकंदरा- लखीसराय मुख्य मार्ग पर लोहंडा गांव के पास गुरुवार को बारिश बचने के लिए बरगद पेड़ के नीचे छिपे दो युवको की वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को हुई।

फिर मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना की पुलिस के द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों युवकों के शव को गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतक युवकों की पहचान लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरडीह गांव निवासी उमेश यादव के पुत्र निक्की कुमार औरअशोक मंडल के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि दोनो युवक बाइक पर सवार होकर अपने गांव से समरसेबल का स्टाटर बनवाने के लिए सिकंदरा जा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी जिस वजह से दोनो युवक लोहंडा गांव स्थिति एक बरगद के पेड़ के नीचे छिप गया। तभी बारिश के बीच ही वज्रपात हो गई और दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। उसके बाद उसकी सूचना दोनों युवकों के परिजन को दी गई। एक साथ दो युवको की मौत के बाद पूरे परिवार के साथ-साथ गांव में मातम छा गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।

Related posts

स्वर्ण व्यवसाई से हथियार के बल पर‌ लाखों की लूट.. जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

2 दिनों से लापता युवक का सड़क किनारे से शव बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

एक्शन मोड में दरभंगा SSP, असामाजिक तत्वों की खैर नहीं… कांड में संलिप्ता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो