Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

हरिवंश को जेडीयू कार्यकारिणी में जगह नहीं, ललन सिंह ने इशारों में पीएम नरेंद्र मोदी को बताया जिम्मेदार…

पटना: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार की सलाह पर जंबो राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी को सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. पार्टी ने एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 22 महासचिव और सचिव के साथ नई जंबो टीम बनायी है. लेकिन, इस कार्यकारिणी की सबसे अधिक चर्चा राज्यसभा के उपसभापति और जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश का नाम नहीं होने पर हो रही है. कयास लगाये जाने लगा है कि हरिवंश जदयू के अगले आरसीपी सिंह साबित होंगे.

हरिवंश को लेकर जदयू में सब ठीक नहीं: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हरिवंश जी को शामिल नहीं करने पर सफाई देते हुए कहा कि 9 अगस्त 2022 से एनडीए से अलग होने के बाद से हरिवंश पार्टी की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे. यहां तक की संसदीय दल की बैठक में भी नहीं आ रहे थे.

ललन सिंह ने यह भी कहा कि हरिवंश जी को सभापति बनने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी दल के नेताओं से खुद बात की थी क्योंकि बीजेपी को राज्यसभा में बहुमत नहीं है. ललन सिंह ने इस बात के संकेत दिये कि हरिवंश को लेकर में सब ठीक नहीं है.

जदयू के राज्यसभा सदस्य हरिवंश पिछले कुछ दिनों से कंट्रोवर्सी में रहे हैं. कई मौके पर ऐसा लगा कि वह जदयू के पूर्व राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह की तरह भाजपा के करीबी हो गये हैं. पार्टी की गाइडलाइन से हटकर वे नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए कारण पार्टी की ओर से नाराजगी भी जताई गई थी. पार्टी ने राज्यसभा में दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक के विरोध में मतदान के लिए पार्टी ने व्हिप भी जारी किया था.

Related posts

Breaking : मुकेश सहनी मंत्री पद से नहीं देंगे इस्तीफा !… सीएम नीतीश कुमार करेंगे फैसला !…”चार विधायक गए हैं, 40 जीतेंगे”…

Bihar Now

नियोजित शिक्षकों का यह कैसा ऐलान, अब फुल तेवर में आया शिक्षा विभाग

Bihar Now

ट्रक-आटो की टक्कर में 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो