Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नीलेश मुखिया का शव पटना पहुंचते ही भड़का आक्रोश,आक्रोशित समर्थकों ने काटा जमकर बवाल, कई वाहनों में की जमकर तोड़फोड़…

पटना नगर निगम के वार्ड 22 की पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया की मौत के बाद उनके समर्थक भड़क उठे हैं। नीलेश मुखिया का शव दिल्ली एम्स से पटना पहुंचने के बाद आक्रोशित समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया है और पूर्व डिप्टी मेयर रजनी देवी के घर पर तोड़फोड़ की है।

इसके साथ ही नीलेश मुखिया के समर्थकों ने 6 से अधिक वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की है, जिसकी तस्वीरें CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं। नीलेश मुखिया की मौत के विरोध में समर्थक और महिलाएं सड़क पर उतर आए हैं। वे टायर जलाकर आगजनी भी कर रहे हैं। साथ ही आरोपियों के घर में घुसने की कोशिश भी की है।

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह नीलेश मुखिया का शव दिल्ली एम्स से पटना लाया गया। नीलेश मुखिया का पार्थिव शरीर पहले घर और फिर दफ्तर लाया गया, जहां समर्थकों की भारी भीड़ इकट्ठी थी। नीलेश मुखिया की शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मार्केट भी बंद रहा। इस दौरान आरोपियों की गिर क लिए आक्रोशित लोग बैनर-पोस्टर भी लगा रहे थे।

Related posts

नीट-मेडिकल की परीक्षा में एलिट ने लहराया परचम…संस्थान के 187 छात्र-छात्रायें सफल, 500 अंक से उपर 96 स्टूडेंट्स…

Bihar Now

कैदियों को ले जा रही पुलिस गाड़ी और ट्रक में जोरदार टक्कर, एक कैदी की मौत, 5 पुलिस के जवान घायल…

Bihar Now

छपरा में बड़ा हादसा !… नदी में पलटी नाव, 5 शव बरामद, 14 लोग लापता… रेस्क्यू जारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो