Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, इलाके में मातम का माहौल…

बेगूसराय में एक बड़े सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई । घटना मंझौल थाना क्षेत्र के हनुमान चौक की है। मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी के पुत्र दीना साहनी ,रामचंद्र सहनी के पुत्र राजकुमार साहनी एवं महेंद्र साहनी का पुत्र राजा साहनी के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि इसमें दिना साहनी देर शाम कोचिंग का क्लास कर वापस लौट रहा था और बाकी दोनों मृतक जो बेगूसराय में मजदूरी का काम करते थे वापस लौट रहे थे और हनुमान चौक के समीप सड़क किनारे खड़े थे इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरो ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया तथा घटना के बाद बोलेरो चालक बोलेरो सहित फरार हो गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से तीनों की स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया । लेकिन इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की छानबीन में जुट गई है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

नई दिल्ली स्थित बिहार भवन के नियंत्रण कक्ष से लाखों व्यक्तियों की समस्याओं पर की गई कार्रवाई…

Bihar Now

मिट्टी की सेहत बचाने के लिए शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 30 जून तक चलेगा …कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किया शुभारंभ…

Bihar Now

जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अगवाई में पूरे देश में और अधिक सशक्त होगी जेडीयू – रंजीत झा…

Bihar Now