Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

“बिहार के सीएम नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए यूपी के सीएम को … पीएम से कांग्रेस की अपील, योगी आदित्यनाथ के मामले में हस्तक्षेप करें पीएम”…

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिस तरीके से पूरे देश में दूसरी बार लॉक डॉउन किया गया, जिसका समर्थन हर विपक्षी पार्टियों ने भी की… वहीं कांग्रेस MLC प्रेम चंद्र मिश्रा ने भी पीएम के इस कदम का समर्थन किया साथ ही  जगह-जगह फंसे लोगों को वहीं रहने की सलाह दी गई जिससे की कोरोना के संक्रमण को पूरी तरह से खत्म किया जा सके…

वहीं प्रेम चंद्र मिश्रा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा में फसे हजारों छात्रों को लाने के लिए जो ढाई सौ से तीन सौ बसों को भेजने का फैसला किया उसकी चारों ओर निंदा हो रही है।

कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के फैसले पर घोर आपत्ति जताई। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने यह स्पष्ट किया कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री लॉक डाउन में फंसे लोगों को धैर्य से काम लेने की अपील कर रहे हैं । वही उनके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉक डॉऊन के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंस बहुत जरूरी है इसलिए मैं भारत के प्रधानमंत्री से अपील करता हूं की वाह यूपी के मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री से बात कर इस मामले में हस्तक्षेप करें। साथ ही प्रेम चंद्र मिश्रा ने यह भी कहा कि जिस तरह से बिहार के हजारों छात्र कोटा में फंसे हुए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री उनसे वही बने रहने की अपील कर रहे हैं इस बात की सीख यूपी के मुख्यमंत्री को भी लेनी चाहिए..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना
श्रा

Related posts

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में घायल जे पी यादव से PMCH मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव, सोशल डिस्टेंशिंग की उड़ी धज्जियां…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में सरेशाम एक शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाज़ुक, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी ?..

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर‌ का बड़ा असर, दरभंगा का यौन शोषण आरोपी कथावाचक श्रवण दास महाराज गिरफ्तार….

Bihar Now