Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम आवास के कुछ ही दूरी पर स्थित जलजमाव वाले नेपाली नगर में पप्पू यादव ने करवाया सड़क निर्माण..

पटना: पटना के जलसंकट में घर – घर खाना – पानी बांटने और मेडिकल कैंप लगाने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय पप्‍पू यादव ने पटना के महावीर कॉलोनी स्थित नेपाली नगर में जलजमाव के कारण टूटी सड़कों का मरम्मत करवाया। इस दौरान उन्‍होंने वहां खुद भी ईंट गिरवा कर सड़क निर्माण में सहयोग किया। महावीर कॉलोनी मुख्यमंत्री आवास से महज 5-6 किलोमीटर की दूरी स्थित है, जहां पप्‍पू यादव ने सड़क निर्माण का बीड़ा उठाया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री जी के नाक के नीचे एक बड़ी आबादी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है तो बांकी पूरे प्रदेश के बारे में सोंचकर ही डर लगने लगता है।

उन्‍होंने कहा कि नेपाली नगर में खासकर मां, बहन – बेटियां, बच्‍चे जल कैदी बनी हुई हैं। 25 दिन हो गए, लेकिन जलनिकासी अब तक नहीं हुई। महावीर कॉलोनी के नेपाली नगर में जलजमाव सं संपर्क पथ पूरी तरह से बर्बाद हो हो गया है। हमने मानव सेवा का जो प्रणाम लिया है, उसके तहत यहां रोड का निर्माण करवा रहे हैं। 41 ट्रैक्‍टर ईंट इस सड़क के निर्माण में लगेगी, जिसकी शुरूआत कर हो चुकी है।

पप्‍पू यादव ने कहा कि नेपाली नगर में जो काम हम कर रहे हैं, वो सरकार तुरंत कर सकती थी। उनके पास संसाधन की कोई कमी भी नहीं थी। इसके लिए लोग लगातार सरकार और नगर निगम के लोगों को फोन कर परेशान हो गए थे। लेकिन सरकार ने रोड बनाना जरूरी नहीं समझा और मरने के लिए छोड़ दिया। महावीर नगर के नेपाली नगर में कई पत्रकारों का घर है, फिर भी सरकार ने इस इलाके को जलजमाव से मुक्‍त कराना जरूरी नहीं समझा।

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

Related posts

Exclusive : कोर्ट से जेल ले जाने के दौरान एक कैदी फरार, हाथों में हथकड़ी लिए खड़ी की खड़ी रह गई पुलिस !

Bihar Now

कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब कोरोना मरीजों को दी जाएगी होम आइसोलेशन की सुविधा…

Bihar Now

नीतीश के करीबी MLA का अजीब कारनामा, हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो