Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में गरीब रथ ट्रेन में लगी आग… ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय नजीरगंज स्टेशन के बीच गुमती संख्या 39सी के पास ट्रेन संख्या 12436 आनंद विहार से जयनगर आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गयी। कोच संख्या जी थ्री के पैनल में शार्ट सर्किट से आग की लपटें उठने लगी। इससे ट्रेन में सफर कर रहें यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया।

ड्राइवर और रेलकर्मी की सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई। घटना के कारण दलसिंहसराय समस्तीपुर रेलखंड पर कई घंटे तक परिचालन बाधित रहा।वहीं घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर डीआरएम आलोक अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। बताया जाता है कि यह ट्रेन आनंद विहार से जयनगर जा रही थी। दलसिंहसराय स्टेशन से खुलने के साथ ही ट्रेन के एसी कोच संख्या G3 में आग की लपटें अचानक उठे लगी। यह आग एसी के पैनल में लगी थी। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया।वही ट्रेन में सफर कर रहे यात्री चीखने चिल्लाने लगे…

घटना की सूचना मिलते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को गेट संख्या 39C पर रोक दिया। साथी ट्रेन में उपलब्ध फायर सिस्टम मशीन से बुझाने में जुट गए। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और साथ ही पंप के माध्यम से पानी लाकर रेलवे कोच पर छींटे मारने लगे।आग पर कंट्रोल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद क्षतिग्रस्त कोच को काटकर अलग किया गया।

फिर सभी को जोड़कर जयनगर के लिए रवाना किया गया। आलोक अग्रवाल ने बताया कि पैनल में आग लगने के कारण यह घटना हुई। ओवरलोड होने के कारण पैनल में आग लगने की संभावना है। कोच को सुरक्षित करने के बाद जयनगर तक ले जाया जाएगा। जो भी यात्री थे उन्हें दूसरे को कोच में शिफ्ट करा दिया गया है।

ट्रेन वापसी थी इसलिए अभी काफी सीट खाली थी।ट्रेन में सफर कर रहे यात्री प्रकाश कुमार ने बताया कि रात से ही ट्रेन में कुछ बदबू आ रही थी। इसकी शिकायत की गई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जब बरौनी से खुली तो धीरे-धीरे आग तेज होती चली गई।

 

Related posts

नदी में नाव‌ पलटने से एक महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन..

Bihar Now

बिहार मानसून अपडेट बक्सर, भागलपुर, पटना में खतरे के निशान से ऊपर गंगाः आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट; आकाशीय बिजली से 5 की मौत

Bihar Now

मुख्यमंत्री जी, ये कैसा विरोध ?… पटना में जेडीयू का अनशन, दिल्ली के उद्घाटन समारोह में JDU सांसद की मौजूदगी ! ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो