Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश के करीबी IAS ने लिया वीआरएस, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज …

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी IAS एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति ले ली। उन्होंने बीते 13 जून को स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे सोमवार को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

इस बाबत बिहार सरकार की सामान्य प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीते 13 जून को IAS दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। वे 15 जुलाई से सेवानिवृत माने जायेंगे।

बता दें कि IAS दिनेश कुमार राय 2010 बैच के अधिकारी हैं जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे। बाद में उन्हें पश्चिम चंपारण जिले का जिलाधिकारी बनाया गया और अभी हाल ही में उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर किया गया था।

इसके साथ ही बता दें कि पश्चिम चंपारण से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला के बाद जब वे पहली बार अपने पैतृक गांव गए थे तो वहां लोगों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया था।

उस वक्त भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि IAS दिनेश कुमार राय शायद अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आ सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद राजनीति में आने की बात की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

शराब के नशे में प्रोफेसर अरेस्ट ,साथी मौके से फरार… शराब पार्टी की जानकारी मिलने पर हुई छापेमारी …

Bihar Now

नए समीकरण पर तेजस्वी की नजर, बोले- RJD ‘MY’ के साथ ‘BAAP’ की भी पार्टी है, मतलब भी समझाया

Bihar Now

पटना में कन्हैया कुमार के पोस्टर लगने से कांग्रेस में बढ़ी हलचल, बताया- ‘बिहार की उम्मीद’

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो