Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश के करीबी IAS ने लिया वीआरएस, राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज …

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी IAS एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति ले ली। उन्होंने बीते 13 जून को स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे सोमवार को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है।

इस बाबत बिहार सरकार की सामान्य प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीते 13 जून को IAS दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। वे 15 जुलाई से सेवानिवृत माने जायेंगे।

बता दें कि IAS दिनेश कुमार राय 2010 बैच के अधिकारी हैं जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे। बाद में उन्हें पश्चिम चंपारण जिले का जिलाधिकारी बनाया गया और अभी हाल ही में उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर किया गया था।

इसके साथ ही बता दें कि पश्चिम चंपारण से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला के बाद जब वे पहली बार अपने पैतृक गांव गए थे तो वहां लोगों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया था।

उस वक्त भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि IAS दिनेश कुमार राय शायद अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आ सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद राजनीति में आने की बात की पुष्टि नहीं की है।

Related posts

Breaking : आपसी विवाद में गोलीबारी, एक महिला को लगी गोली….

Bihar Now

अगर हम बिहार जीत गए तो हम देश जीत जाएंगे, मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा बयान…

Bihar Now

जमीनी विवाद में जानलेवा हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो