Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने माह-ए-रमज़ान की मुबारकबाद दी

पटना 2 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने माह-ए-रमज़ान पर लोगों को मुबारकबाद दी है।

उन्होंने रहमतों और बरकतों के महीने रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस महीने में मुस्लिम भाई रोज़ा, नमाज़, कुरान शरीफ की तिलावत के साथ-साथ तरावीह (विशेष नमाज़) अदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इबादत और सब्र का महीना रमज़ान पाक सबके जीवन में शान्ति, सद्भाव और बरकत लेकर आए।

श्री सहनी ने इस इबादत वाले माह में लोगों से देश और बिहार की तरक्की के लिए दुआ की अपील की है। उन्होंने कहा कि अल्लाह सभी की दुआ कबूल करें और लोगों की मुराद पूरी करें।

Related posts

बिहार नाउ की खबर पर SP ने लगाई मुहर

Bihar Now

Bihar Now

डीएम ने सचिवालय कोषागार, निर्माण भवन का किया निरीक्षण… लंबित पेंशन को विशेष प्रयास कर निष्पादित करने का निर्देश …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो