Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या को लेकर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की फोन पर बात, बिहारियों की हो रही हत्या पर चिंता जाहिर की…

पटना,- मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के वानपोह में हुये आतंकी हमले में बिहार के रहनेवाले राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव की हत्या एवं चुनचुन ऋषिदेव के घायल होने की इस आतंकी घटना पर मर्माहत हैं।

उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता कर बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिन्ता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषिदेव और योगेन्द्र ऋषिदेव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषिदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related posts

दरभंगा : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कांग्रेस नेता माधव झा ने बताया जन विरोधी मीटर …

Bihar Now

अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा के करोड़ों के लूटकांड का सबसे बड़ा खुलासा,सोना व्यवसाई निकला मास्टरमाइंड,7 गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो