Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“सु”शासन राज में बेलगाम अपराधी, दिनदहाड़े पूर्व मुखिया शशिनाथ झा को भून डाला, खोखला साबित हुआ पुलिस के मुस्तैदी का दावा ! …

समस्तीपुर: बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है।

बताया जाता है कि शशिनाथ झा किसी मामले के पंचायत को लेकर बखरी बुजुर्ग टोला में गए थे।पंचायत के बाद जब वे अपनी कार में खुद ड्राइव कर वहां से निकल ही रहे थे कि बाइक पर सवार होकर तीन लोग पहुंचे एक ने उन्हें रुकने का इशारा किया ज्युहि उन्होंने कार का शीशा खोला कि पीछे से 2 अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी और अपराधी बाइक से निकल गए।उनके सिर में चार से पांच गोली लगी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।शव को घटनास्थल से उठाकर उनके घर पर रखा गया है

।पुलिस के काफी कोशिश के बाद भी परिजन और उनके समर्थक शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए तैयार नही है।स्थानीय लोगो की मांग है कि उनके पंचायत में घुसकर हत्या कर देना जघन्य अपराध है,पुलिस प्रशासन फेल साबित हुआ है। इसलिए हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी दी जाय। खबर की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। समर्थकों द्वारा मुसरीघरारी सड़क को जामकर और बाजार बंद कर आगजनी की जा रही है।

घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गयी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।और हालात पर काबू करने की कोशिश कर रही है।

रमेश शंकर राय के साथ अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर…

Related posts

एक्शन मोड में तेजस्वी यादव !… डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच NMCH का औचक निरीक्षण…

Bihar Now

Best Pokies With Welcome Bonus Machine

Bihar Now

नीतीश के करीबी MLA का अजीब कारनामा, हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे जदयू विधायक; भाजपा बोली- इन्हें तेजस्वी यादव पर विश्वास नहीं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो