Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक्शन मोड में तेजस्वी यादव !… डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच NMCH का औचक निरीक्षण…

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एक्शन मोड में दिख रहे हैं.. राजधानी पटना समेत तमाम जिलों में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच तेजस्वी यादव अचानक गुरुवार देर रात पटना के NMCH का औचक निरीक्षण किया…

तेजस्वी यादव गुरुवार देर रात नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव सहित वरीय अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। वहाँ डेंगू वार्ड का दौरा कर भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फ़ीड्बैक लिया।

निरीक्षण के दौरान डेंगू वार्ड में सामान्य मरीज़ भी भर्ती पाए गए। दूसरे वार्डों में मरीज़ों और उनके attendants से खुलकर वार्ता की और कमियों को जाना। साफ-सफाई के फ़्रंट पर सुधार हुआ है लेकिन दवाओं की उपलब्धता होने के बावजूद भी मरीज़ों को दवा नहीं मिलना, बाहर से दवा लाना एवं डॉक्टर-नर्स का गैर-गंभीर व्यवहार एवं चिकित्सा लापरवाही की शिकायत मिली। जिसमें सुधार की गुंजाइश है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को चुनौती के रूप में लिया है। और निरंतर इसमें सुधार करने की ओर अग्रसर है। इससे पूर्व 5 वर्ष तक लगातार स्वास्थ्य विभाग के मंत्री कभी अस्पतालों का दौरा नहीं करते थे। किसी भी स्वास्थ्य सुविधा और सेवा का जायज़ा नहीं लेते थे। धरातल पर जाकर रोगियों से नहीं मिलते थे।

अगर मुझे ज़मीनी सच्चाई और कमियों का ही नहीं पता होगा तो उन्हें दूर कैसे करूँगा? इसलिए मैं स्वयं धरातल पर जाकर रियल टाइम में निरीक्षण कर, मरीज़ों से मिल ख़ामियों को दूर करने की ईमानदार कोशिश कर रहा हूँ और इसमें हमें अवश्य ही सफ़लता मिलेगी।

Related posts

मैथिली भाषा में नीतीश कुमार ने की संबोधन की शुरुआत…कहा – सबसे पहले अहां सबके हम अभिनंदन करैय छी…

Bihar Now

जामताड़ा: जान बचाने के लिए यात्री एक ट्रेन से कूदे, दूसरी की चपेट में आए, हादसे में 12 की मौत

Bihar Now

Nz Best Casino Sites

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो