Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे पटना, स्वागत के लिए उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब…

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज पहली बार पटना पहुंचे हैं. पटना पहुंचने पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया है. ललन सिंह के स्वागत के लिए तैयारियां उसी दिन से शुरू हो गई थी जब दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उनकी ताजपोशी हुई थी. जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां हजारों की तादाद में पार्टी के नेता कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे.

ललन सिंह के स्वागत के लिए पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी. बड़ी तादाद में बिहार के अलग-अलग हिस्से से जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंचे हैं. पटना एयरपोर्ट से ललन सिंह का काफिला बेली रोड होते हुए प्रदेश जदयू कार्यालय पहुंचेगा. इधर पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और अध्यक्ष का काम ही यही है संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना, कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को बिहार के हर घर तक पहुंचाया जा सके.

जदयू कार्यालय पहुंचने पर ललन सिंह का भव्य अभिनंदन किया जाएगा. उसके बाद पहली दफे पटना की धरती से ललन सिंह अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Related posts

के के पाठक नहीं संभाले राजस्व विभाग की जिम्मेदारी, फोन कर नेमप्लेट भी हटवाया, दीपक सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार…

Bihar Now

बिहार पुलिस का एक और गजब कारनामा, वारंटी की गिरफ्तारी के लिए गलत घर में छत फांद कर निर्दोषों को पीटा !…

Bihar Now

नीतीश कुमार के बाद मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान… कहा – बीजेपी के साथ हमारे पुराने संबंध हैं, इसमें गलत क्या है… तोड़ मरोड़ कर बोल रहे हैं ये लोग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो