Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस पर जेडीयू विधायक का करारा हमला… “नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार के योग्य, पैसे के बल पर चुनाव जीतते हैं अजीत शर्मा” …

भागलपुर में JDU के विधायक गोपाल मंडल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में कांग्रेस भागवत झा आजाद के समय ही खत्म हो गया। कांग्रेस से क्या अजित शर्मा कैंडिडेट होगा, जिसका भागलपुर पर कोई पकड़ नहीं है। पैसे के बल पर चुनाव जीतता है।

कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी देश में होगी, लेकिन बिहार में सबसे बड़ी पार्टी जदयू है। वहीं, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। फाइनल कुछ नहीं हुआ है।

विधायक ने कहा कि अगला प्रधानमंत्री नीतीश कुमार को होना चाहिए। इसके लिए वे योग्य व्यक्ति है। उन्होंने देश भर में घूमकर विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया और I.N.D.I.A गठबंधन तैयार किया। उनको ही प्रधानमंत्री होना चाहिए। उनके अलावे देश के अंदर कोई पीएम बनने लायक नहीं है। कहां से उठाकर ले आते हैं खड़गे को, मैं तो किसी का नाम नहीं जानता हूं…

नीतीश कुमार को देश के अंदर बच्चा-बच्चा जानता है। इसके साथ ही गोपाल मंडल ने कहा लोकसभा चुनाव में जदयू को 17 सीटों पर लड़ना चाहिए। इसमें कोई नाराज होता है तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार में जदयू सर्वोपरि है।

कांग्रेस के विधायक अजित शर्मा ने बताया कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है। फाइनल नहीं हुआ है। बिहार कांग्रेस की ओर से खड़गे साहब को 11 सीटों का लिस्ट दिया गया है, जहां हम जीत सकते हैं। अगर दो सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी तो इसका यह मतलब नहीं की कांग्रेस कमजोर होगी। इससे महागठबंधन कमजोर होगा….

Related posts

‘अपनी बदहाली के खुद जिम्मेदार, आप उसके ही हक़दार’, बिहार से नीतीश कुमार की विदाई पर रोहिणी आचार्य का वार…

Bihar Now

पहले चरण की वोटिंग शुरू, 16 जिलों के 71 सीटों पर वोटिंग…

Bihar Now

No Deposit Bitcoin Casino Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो