Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस विधायक के घर से मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस …

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हिसुआ विधायक नीतू देवी के आवास से बंद कमरे में युवक का डेड बॉडी किया गया बरामद मृत् युवक की पहचान नरहट गांव के निवासी टुनटुन सिंह के 24 साल के बेटे पीयूष कुमार के रूप में हुई है

फिलहाल स्थानीय पुलिस ने विधायक के आवास से युवक के डेड बॉडी को बरामद कर लिया है इस पूरे मामले में मृत युवक के परिजनों ने विधायक नीतू सिंह के भतीजा गोलू सिंह पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है

इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया एवं जांच पड़ताल में जुट गई है मृतक पियूष विधायक का रिश्तेदार बताया जाता है हत्या आरोपी गोलू सिंह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आभा सिंह का पुत्र है और मृतक भी विधायक का रिश्तेदार है रिश्ते में दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं

मृतक की मां की माने तो पियूष को विधायक का भतीजा गोलू मुर्गा रोटी के लिए पार्टी के लिए आवास पर बुलाया था उसके बाद पीयूष का डेड बॉडी कमरे से बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस अभी सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वही हत्या का आरोपी गोलू सिंह फरार बताया जा रहा है

पुलिस गोलू सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है वहीं इस पूरे मामले पर विधायक का कहना है कि 10 साल पहले ही इस घर का बंटवारा हो चुका है लिहाजा इस मामले से मेरा कुछ भी लेना-देना या सरोकार नहीं है…

Related posts

मिथिला महोत्सव में बाबा नागार्जुन पर परिचर्चा का आयोजन, साहित्य और समाज में उनके योगदान की चर्चा…

Bihar Now

भीड़तंत्र का ये कैसा इंसाफ ?…बाइक चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई..

Bihar Now

संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर में मिला युवक का शव

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो