Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

डॉक्टर की लापरवाही ने ली एक नौजवान की जान… अस्पताल सील करने पर अड़े परिजन, मूकदर्शक बना रहा प्रशासन..DM ने दिए जांच के आदेश…

दरभंगा :

आलपट्टी स्थित यूरोलॉजिस्ट किलनिक में एक मरीज का ऑपरेशन मे लापरवाही के बाद हुई मौत ।

आलपट्टी मोहल्ला स्थित यूरोलॉजिस्ट किलनिक में एक मरीज के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की लापरवाही से केवटी थाना क्षेत्र के अवधेश कुमार यादव की मौत हो गई इसके बाद मृतक के परिजनों के द्वारा क्लीनिक पर जमकर बवाल काटते हुए हंगामा कर दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता सदर डीएसपी अनोज कुमार लहरियासराय थाना अध्यक्ष हरिनंदन सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले को शांत कराने की कोशिश की परंतु लोग इतना उग्र थे की किलनिक के डॉक्टर मनोज कुमार की गिरफ्तारी की मांग के साथ किलनिक को सील करने की मांग कर रहे थे.

मृतक के परिजन ने बताया कि ऑपरेशन के 4 दिन बाद जब हमारे पेशेंट की मौत हो चुकी है तो अस्पताल कोविड-19 पाज़िटिव का रिपोर्ट तैयार कर रहा है..हमारे पेशेंट की मौत डॉक्टर और अस्पताल की लापरवाही से हुई है.. यहां मौजूद प्रशासन  हमारे मदद के लिए नहीं अस्पताल की सुरक्षा के लिए मौजूद है…

परिजन का सीधा आरोप था कि तमाम मौजूद प्रशासन डॉक्टर से मिला हुआ है ऐसे में हम को नहीं उम्मीद है हमको न्याय मिल पाएगा..मृतक के परिजन ने बताया कि इस अस्पताल का पुराना रिकॉर्ड रहा है कि कई बार लापरवाही से कई मरीजों की मौत हो चुकी है बावजूद प्रशासन मौन है.. सील करने के नाम पर पीछे भाग रही है..जांच के नाम पर लीपापोती की कोशिश हो रही है..

वहीं जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा घटना को सिविल सर्जन के नेतृत्व में जांच करने के लिए दो सदस्य टीम गठित कर करवाई करने का निर्देश दिए…

सबसे बड़ा सवाल कि यदि मृतक कोविड-19 पॉजिटिव था तो फिर अस्पताल ने उसके स्टोन का ऑपरेशन कैसे किया ?… क्या वाकई अस्पताल की लापरवाही से मरीज की मौत हुई ?…एक मामूली स्टोन के ऑपरेशन में क्या मरीज की जान जाती है ?… आखिर दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई कब तक ?…. या फिर रसूख के बल पर दोषी डाक्टर इस मरीज के मौत पर मरहम लगा लेंगे ?….

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking: JDU ने श्याम रजक को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी, मोतिहारी में दरवाजे पर बैठे युवक को अपराधियों ने मारी गोली,मचा हडकंप…

Bihar Now

विभागीय ID कार्ड जारी करने को लेकर ग्रामीण डाक सेवा संघ ने की DM से मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो