Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking: JDU ने श्याम रजक को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई…

नीतीश कैबिनेट में उद्योग मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को पार्टी ने निकाल दिया है।नेतृत्व को जैसे ही जानकारी लगी कि वे पार्टी छोड़ने वाले हैं इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सहमति के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने यह आदेश जारी किया है।

बता दें कि जेडीयू के कद्दावर नेता और बिहार सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक नाराज चल रहे थे।उन्होंने आज ही कहा था कि वे मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकते हैं।विश्वस्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार श्याम रजक आज ही इस्तीफा देने वाले थे।लेकिन शनिवार की शाम से मनाने का दौर शुरू हुआ।इसके बाद आज इस्तीफा देने का निर्णय टल गया ।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

इंतजार खत्म !… मिथिला को मिली एक बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे मंगलवार को शिलान्यास … हर की पौड़ी (हरिद्वार) से भी सुंदर बनाया जाएगा सिमरिया धाम …

Bihar Now

नीट की परीक्षा देने वाली छात्रा की मौत, एग्जाम के बाद हुआ था कोरोना,घर के दो सदस्य हैं कोरोना पाज़िटिव…

Bihar Now

नीतीश कुमार जो भी कर लें देश में इसका कोई असर नहीं होगा, नीतीश पर ‘PK’ का हमला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो