Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा – नीतीश कुमार ने मिथिलांचल को अभी तक सिर्फ अंगूठा दिखाने का काम किया..

बिहार में दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है.. तमाम सियासी पार्टियों के नेता लगातार चुनावी रैली जनसभा को संबोधित करने में व्यस्त हैं… आज दरभंगा में तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित किया…

दरभंगा में तेजस्वी यादव जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल के शासनकाल में मिथिलांचल को सिर्फ अंगूठा दिखाने का काम किया है…. मिथिलांचल के तमाम कारखाने चीनी मिल पेपर मिल सब बंद पड़े हैं..लेकिन नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में मिथिलांचल को अंगूठा दिखाने के सिवाय कुछ नहीं दिया. .

तेजस्वी यादव ने मौजूद लोगों से अपील की कि इस बार नीतीश को हराना है और  आरजेडी को जिताना है.. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनते ही सबसे पहले 10 लाख नौकरी पर हम सिग्नेचर करेंगे.

तेजस्वी यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की दरभंगा शहरी क्षेत्र के आरजेडी प्रत्याशी अमरनाथ गामी को वोट देकर यहां से विजई बनाएं.. साथ ही उन्होंने पार्टी से खफा रहे स्थानीय नेता मिट्ठू खेड़िया को पार्टी के प्रति वफादारी के लिए धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि सरकार बनने पर हम इनको कोई न कोई सम्मान जरूर देंगे.. .

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुद्दे की बात होनी चाहिए..हम लोग युवा हैं और युवा सोच नई बिहार नई सोच के साथ हम लोगों को निर्माण करना है ऐसे में आप लोग वोट दीजिए सरकार बनाइए.  …

 

 

Related posts

दरभंगा में जिंदा बम बरामद, निर्माणाधीन घर से 7 जिंदा बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अभिलाषा ठाकुर ने की मुलाकात !… प्रौद्योगिकी सहयोग तथा सतत विकास को बढ़ावा देने संबंधी AACCI के प्रस्ताव पर चर्चा …

Bihar Now

दरभंगा में बाबा नागार्जुन की पुण्यतिथि पर अपराजिता-2 का हुआ आयोजन, नामचीन कवियित्रियों ने कविता पढ़ दी श्रद्धांजलि, साथ ही महानधरती को किया नमन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो