Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में अनलॉक – 2 का ऐलान, बढ़ाया गया छूट का दायरा… रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू…

बड़ी खबर बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच अनलॉक 2 को लेकर सरकार का आज बड़ा फैसला आ गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है. सूबे में अब 22 जून तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए बताया है कि एक हफ्ते के लिए बिहार में पहले से ज्यादा छूट के साथ अनलॉक 2 जारी रहेगा. बिहार में 16 से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है. अब सरकारी और निजी ऑफिस शाम 5 बजे तक खुलेंगे. पहले इन्हें 4 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था. दुकानें और अन्य तरह के प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुल पाएंगे. पहले 5 बजे तक बाजार खोलने की छूट थी.

इतना ही नहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय भी पहले से कम किया है. अब 7 बजे की बजाए रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा, जो सुबह 5 बजे तक चलेगा. अब से थोड़ी देर पहले हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी है. 22 जून के पहले एक बार फिर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी और तब की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा.­

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री पर सनसनीखेज आरोप… दरभंगा ट्रिपल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केस डायरी में पीड़ित परिवार के सदस्यों का फर्जी हस्ताक्षर , हत्या के आरोपी को मिल रहा संरक्षण – पीड़ित परिवार…

Bihar Now

Play For Fun Top Australian Pokies

Bihar Now

पुलिस सप्ताह के दौरान SP ने नक्सल प्रभावित गांव को लिया गोद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो