Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पुलिस सप्ताह के दौरान SP ने नक्सल प्रभावित गांव को लिया गोद…

बेगूसराय में 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बेगूसराय पुलिस ने सदर प्रखंड के नक्सल प्रभावित रह चुके गांव कुसमहौत गांव को गोद लिया है। आ

पुलिस सप्ताह के पहले दिन कुसमहौत गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें एसपी अवकाश कुमार डीएसपी राजन सिंहा समेत सभी पुलिसकर्मियों ने गांव में झाडु लगाकर साफ-सफाई किया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हर जिला को एक गांव गोद लेना है इसी के तहत कुसमहौत गांव का चयन किया गया है।

यह गांव नक्सल प्रभावित रहा है हालांकि बेगूसराय अप्रैल 2018 में नक्सल प्रभावित जिले से अलग हो गया लेकिन इस गांव में अभी भी कुछ लोग अपराध से जुड़े हैं। इस गांव में पुलिस शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता नशा मुक्ति अभियान चलाकर गांव में जागरूकता लाएगी। आज साफ सफाई के अलावा कुसमहौत विद्यालय में जागरूकता अभियान भी चलाया गया जहां एसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील की।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

राााा

Related posts

मुजफ्फरपुर की काजल सिंह बनीं मिस पटना

Bihar Now

Bihar Now

एक बार फिर अपने ही आवास में नजरबंद किए गए पप्पू यादव

Bihar Now