Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शुरू होने से पहले ही विवादों में तेजस्वी का ‘बेरोजगारी’ यात्रा, पोस्टर के जरिए तेजस्वी पर JDU का तंज !…

एक बार फिर बिहार में पोस्टर वार जारी है…23 फरवरी यानी रविवार से शुरू होने वाली तेजस्वी यादव की बेरोजगारी यात्रा पर सियासी घमासान जारी है… जेडीयू ने पोस्टर जारी कर तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा के लिए खरीदी गई बस पर सवाल खड़े किए हैं…
पटना के आयकर गोलम्बर चौराहा ,डाक बंगला , हवाईअड्डे के पास एक पोस्टर को चस्पा किया गया है, जिसमें अतिपिछड़ा को शोषित और शिकार दिखाया गया है…

तेजस्वी यादव की’बेरोजगारी यात्रा शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है.. जेडीयू लगातार बस की खरीदारी को लेकर सवाल उठा रही है और आरजेडी से जवाब मांग रही है कि BPL में अंकित एक शख्स के नाम ऐसी आर्थिक जालसाजी क्यों ?

जेडीयू के नीरज कुमार ने शनिवार को प्रेस को संबोधित करते हुए इस हाईटेक बस और तेजस्वी यादव के यात्रा पर सवालों की बौछार के साथ तंज किया था और शनिवार देर इस तरह के पोस्टर का जारी होना कहीं न कहीं इस ओर इशारा करता है कि जेडीयू ने ही पोस्टर जारी की है… हालांकि जेडीयू की ओर से कोई अधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है…
अब देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी इसका जवाब कैसे और क्या देती है…

Related posts

UPSC और BPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 14 दिसंबर से Perfection IAS में नए बैच(इंग्लिश मीडियम) की शुरुआत…

Bihar Now

ज़हरीले पदार्थ खाने से एक बच्चे की मौत,4 गंभीर रूप से बीमार…

Bihar Now

बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा जल्द… 20 सितंबर से 25 नवंबर के बीच 10 चरणों में होगा पंचायत चुनाव …

Bihar Now