Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नेचर किसी के हाथ में नहीं,लोगों को हौसला बुलंद रखना चाहिए – नीतीश कुमार

भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हर जगह जल जमाव की स्थिति है. लगातार हो रही बारिश से शहर में इतना जल भराव हो गया है कि शहर के लगभग 90 फीसदी घरों में पानी घुस चुका है.अस्पतालों, स्कूलों,सार्वजनिक स्थलों,दफ्तरों, नेताओं के घरों नें भी पानी है.

इस मसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब हुए.नीतीश कुमार ने कहा कि नेचर किसी के हाथ में नहीं है.ऐसी परिस्थितियों में लोगों को हौसलों से काम लेना चाहिए.ये प्राकृतिक आपदा है.हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है.

उन्होंने कहा कि हर जिले के डीएम से मैंने इस परिस्थिति को लेकर बात की है.सभी जिलाधिकारी मुस्तैद हैं. हम लगातार हर जिले का जायजा ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित को हर संभव सहायता की जा रही है. जरूरत पड़ने पर और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी।
बता दें कि राजधानी के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए है। पटना के कई रिहाईसी इलाकों में बारिश का पानी घरों के अंदर घुस गया है। वहीं सभी मुख्य मार्गों पर पानी जमा हुआ है।

NMCH,Patna
NMCH,Patna

पटना के डाकबंगला, कंकडबाग, गांधी मैदान, बोरिंग रोड, पतलीपुत्रा हर जगह मेन रोड पर भी दो से तीन फीट पानी लगा हुआ है |

Related posts

Big Breaking: कोरोना के खौफ के बीच बेखौफ बदमाश, एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

नीतीश सरकार से गिरिराज सिंह ने कर दी बड़ी मांग, कहा- बैन‌ हो अवैध मस्जिद और मदरसे… ब्रेनवाश के लिए नीतीश-लालू जिम्मेदार…

Bihar Now

मंदिर बनवाएं, भगवा ले आए, भगवा हमलोग का नही है क्या ? – तेजस्वी यादव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो