Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यबिहार

दो सरकारी बाबूओं के ड्राईवरों की भिड़ंत में अभियंता और एमवीआई आमने सामने

प्रभाष चंद्रा , सुपौल

सुपौल में दो बाबूओं के ड्राईवरों की भिड़ंत में अभियंता और एमवीआई दोनो आमने सामने हो गये हलाँकि बाद में डीएम के पहल से मामला शांत हो सका । दरअसल सुबह से ही समाहारणालय के पास एम भी आई के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था । जिसके बाद दर्जनों गाङियों को जब्त किया गया ।

इसी दौरान स्थानीय क्षेत्र के अभियंता भी समाहारणलय बैठक में भाग लेने समाहारनालय पहुँचे थे । एमवीआई अनिल कुमार का आरोप है कि अभियंता के ड्राईवर परिवहन कार्यालय पहुँचकर जब्त गाङियों को छुङाना चाह रहे थे । इसी बीच एमवीआई के ड्राईवर और अभियंता के ड्राईवर में भिङंत हो गयी।

  1. जिसके बाद गुस्से से लाल अभियंता ने एमवीआई के ड्राईवर को खीचते हुए ले जाने लगे ।लेकिन एमवीआई के पहुँचने के बाद ड्राईवर को छुङाया गया । जिसको लेकर एमवीआई और अभियंता दोनो आमने सामने हो गये । बाद में डीएम की पहल से मामले को शांत कराया गया ।इस बाबत स्थानीय क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार रंजन ने बताया कि दोनो ड्राईवरो को हटा देने का डीएम से निर्देश प्राप्त हुआ है ।

Related posts

Big Breaking : भागलपुर में हुई शख्स की मौत की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अचानक दवा दुकान पर बुधवार को हो गई थी मौत …

Bihar Now

सहरसा के एक झील में मिला अज्ञात युवक का शव, शव के पास बिना नंबर की बाइक बरामद, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, तीन घायल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो