Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहारराष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, तीन घायल

बेगूसराय में अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक सवार एक इंटर के छात्र की जहां मौत हो गई वहीं तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर हुसैनीचक ढाला के समीप की है।

बताया जाता है कि खगड़िया जिले के जलकौरा निवासी भोला चौधरी के 18 बर्षीय पुत्र राहुल कुमार अपने परिजनों के साथ बलिया मसूरचक में एक सगुन तिलक में भाग लेने आया था। शगुन तिलक के बाद वह बलिया के हुसैनी चौक में अपने एक रिश्तेदार से मिलने तीन दोस्तों के साथ एक बाइक से जा रहा था तभी एनएच पर ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

इस घटना में छात्र राहुल कुमार की जहां मौत हो गई वहीं साहेबपुर कमाल के मनीष कुमार, छोटू कुमार एवं जलकौरा के मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को बलिया पीएचसी में इलाज के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

“30 सालों का संबंध, 30 मिनटों में खत्म” !… क्या ऐसे में “मिशन‌ 2024” में कामयाब होगी BJP ?

Bihar Now

“भाजपा- कचरा संग्रह वैन, मोदी इसके ड्राईवर…भाजपा के लिए राजनीतिक मूल्य, नैतिकता और मर्यादा जैसे शब्द हास्यास्पद”

Bihar Now

एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो