Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

NMCH अधीक्षक पर गिरी गाज… अस्पताल की बदहाली के सच को बयां करने की क्या मिली सजा ?..

बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां सरकार ने एनएमसीएच के अधीक्षक पर एक्शन लिया है।।इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधीक्षक निर्मल कुमार सिंह को पद से हटाया जाता है।उनकी जगह पर शिशु रोग विशेषज्ञ विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है।

अधीक्षक को हटाये जाने के पीछे वजह बताई जाती है कि पिछले दिनों केंद्रीय टीम ने एनएमसीएच का दौरा किया था।केंद्रीय टीम के दौरा में कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित एनएमसीएच में कई गड़बड़ियां मिली थी।इस वजह से सरकार की काफी फजीहत हुई थी।इसके बाद आज सरकार ने अधीक्षक को हटाने का निर्णय लिया है।इतना ही नहीं कोविड अस्पताल एनएमसीएच में कुव्यवस्था को कई वीडियो भी सामने आया था जिसमें कोरोना मरीज के मरने के घंटों बाद भी शव को बेड पर ही छोड़ दिया गया था।इसको लेकर विपक्षी नेताओं ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला था।इन वजहों से नीतीश सरकार की भारी फजीहत हो रही थी।इसके बाद सरकार ने अधीक्षक निर्मल कुमार सिंह को हटा कर विनोद कुमार सिंह को प्रभार दिया है..

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

JDU विधायक का अपने ही सरकार पर जोरदार हमला…

Bihar Now

जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम बनने की जताई इच्छा, कहा – CM बनने का मौका मिला, तो चूकेंगे नहीं..

Bihar Now

पटना में दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो