Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराष्ट्रीयहॉलीवुड

मुजफ्फरपुर की काजल सिंह बनीं मिस पटना

मिस्टर-मिस और मिसेज पटना सीजन 05 के फिनाले में काजल सिंह को मिस पटना का ताज मिला। इंवेंट कंपनी रेड रती की ओर से आयोजित मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2019 सीजन 05 के फिनाले में काजल सिंह के सर मिस पटना का ताज सजा। बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली काजल सिंह के पिता कृष्ण मोहन कुमार बिजनेस मैन हैं जबकि मां श्रीमती पूजा कुमारी गृहणी हैं। काजल सिंह ने अपनी  प्रारंभिक शिक्षा और मैट्रिक तक की पढ़ाई समस्तीपुर से पूरी की। काजल अभी मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित MDDM से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय को रोल मॉडल मानने वाली काजल सिंह उनकी तरह ही मॉडल-अभिनेत्री का सपना देखा करती थी। हाल ही में उन्हें सोशल नेटवर्किग साइट के जरिये पता चला कि पटना में रेड रती की ओर से मिस्टर मिस एंड मिसेज पटना का ऑडिशन किया जा रहा है। काजल ने इस शो में हिस्सा लिया और मिस पटना का खिताब अपने नाम कर लिया। काजल ने बताया कि वह शो के आयोजक मास्टर उज्जवल का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं जिन्होंने बिहार में बड़े स्तर पर शो का आयोजन किया।

काजल सिंह डांस में भी रूचि रखती है। काजल सिंह ने बताया कि अब वह मॉडलिंग के साथ ही बॉलीवुड में भी काम करने की हसरत रखती है। काजल सिंह ने बताया कि वह अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता देती है जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है।

Related posts

बेगूसराय से राहत की खबर, 5 कोरोना मरीज हुए ठीक, अस्पताल कर्मियों ने ताली बजाकर की विदाई…

Bihar Now

लॉक डाउन के बीच पुलिस को अपराधियों की खुली चुनौती, पिता-पुत्र को मारी गोली…पिता की मौके पर ही मौत,पुत्र का चल रहा इलाज..

Bihar Now

MLC सुनील सिंह की मौत पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो