Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

झूठ बोल रही दिल्ली सरकार… आपदा के समय ओछी राजनीति करना बंद करे दिल्ली सरकार – संजय झा

मंत्री बिहार सरकार संजय झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली सरकार पर जम कर निशाना साधा है

मंत्री संजय झा ने कहां की दिल्ली सरकार एक तरफ ट्वीट कर कहती है कि वो श्रमिको का किराया भर रही और दूसरी तरफ बिहार सरकार को चिट्ठी लिख कर पैसे वापिस करने की मांग करते है

संजय झा ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहाँ की दिल्ली सरकार को ज्ञात हो कि सभी राज्यों में बिहार सरकार किराया दे रही है और उन्हें अलग 500 रुपये भी दे रही है ।।

तो फिर इसमें दिल्ली सरकार की क्या भूमिका हौ ?

वही संजय झा ने बिहार सरकार की सच्चाई और दिल्ली सरकार की झूठ को पर्दाफाश करते हुए बताया कि बिहार सरकार रिइमबर्समेंट नहीं करेगी और दिल्ली सरकार ओछी राजनीति करना बंद कर दें….

आपको बता दें कि

एक तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिहारी मजदूरों को उनके घर भेजने को लेकर इंसानियत और मानवीयता दिखाने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ सरकार ने बिहार सरकार से मजदूरों को बिहार भेजे जाने वाली ट्रेन का भाड़ा मांग रही है।

बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमृत प्रत्यय को लिखे पत्र में दिल्ली सरकार ने कहा है कि बिहारी मजदूरों को दिल्ली से मुजफ्फरपुर भेजी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन का किराया करीब साढ़े 6 लाख है। इस रकम का भुगतान बिहार सरकार, दिल्ली सरकार को करेगी।

केजरीवाल सरकार ने यह भी कहा है कि बिहार भेजे जाने वाले मजदूरों से ट्रेन का भाड़ा नहीं लिया जा रहा है, इसलिए बिहार सरकार ट्रेन का भाड़ा मजदूरों को न लौटाकर दिल्ली सरकार को भुगतान करे।

प्रिंसीपल सेक्रेटरी को लिखे पत्र में कहा गया है कि बिहार सरकार ने बिहारी मजदूरों को ट्रेन से भेजने की व्यवस्था के मामले में दिल्ली सरकार को भेजे गए सहमति पत्र में कहा था कि बिहार सरकार श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले अपने यात्रियों को ट्रेन का किराया वापस करेगी। लेकिन चूंकि इन मजदूरों को भेजने की पूरी व्यवस्था दिल्ली सरकार कर रही है इसलिए इस खर्चे का भुगतान मजदूरों को न देकर दिल्ली सरकार को किया जाय।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने कहा था कि बिहार भेजे जाने वाले मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार देगी। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर बिहार भेजे जाने वाली ट्रेन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि ‘प्रवासी मजदूरों ने राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज लॉकडाउन में फंसे भाइयों की मदद करना हम सबका फर्ज है। अरविंद केजरीवाल ने आज बिहार के 1200 मजदूरों का ट्रेन किराया देकर घर भेजा। क्योंकि AAP की सरकार को है इंसानियत की कदर!’ सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने भी कहा था कि इन मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार देगी।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

Breaking : नीतीश सरकार को “सुप्रीम” झटका ! … जातिगत जनगणना मामले में बिहार सरकार को SC से राहत नहीं…

Bihar Now

“जातिय जनगणना पर केंद्र का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को मिला राष्ट्रीय समर्थन” …

Bihar Now

Breaking : पटना सड़क हादसे में 2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, कटर से काटकर निकाला गया फंसा युवक…

Bihar Now