Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बाढ़ ने दी दस्तक, तटबंध के समीप बस्तियों में घुसा पानी,पानी के बीच लोगों की जिन्दगी…

लगातार बारिश से कोसी के जलस्तर में भारी वृद्धि होने लगी है जिसके चलते तटबंध के आसपास के इलाके के लोग दहशत में हैं। मालूम हो कि कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण शुक्रवार को कोसी बराज से करीब 2 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया और भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कोसी में पानी बढ़ जाने से जहां तटबंध के अंदर पानी ही पानी नजर आ रहा है वहीं मरौना और निर्मली प्रखंड के तटबंध के किनारे बसे कई इलाकों के लोग दहशत में है। खास कर तटबंध के अंदर बसे बस्तियों में खास कर मरौना के खुकनाहा मेनहा लक्ष्मीनियाँ गोठ खुकनाहा सहित जोबहा आदि गावों में बाढ़ का लबालब पानी भर गया है जिससे लोग सकते में हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से नाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है ताकि वे लोग सुरक्षित बाहर निकल सके।तटबंध के अंदर बसे लोगों को कोसी के बढ़ते जलस्तर से जहां खाने पीने रहने की भारी कठिनाई हो गई है वहीं खेती वारी से लेकर माल मवेशियों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

विजय कुमार गुप्ता, बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

बिहार : 100 से अधिक बड़े घोटाले उजागर करने वाले पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट को जान का खतरा… मामले में मुख्यमंत्री व DGP से संज्ञान लेने की लगाई गुहार…

Bihar Now

बिहार से बाहर मजदूरों की मौत पर मुआवजा बढ़ाने की बीजेपी विधायक की मांग के पक्ष में विपक्ष का सदन में हंगामा, वेल में विपक्ष का हंगामा ….

Bihar Now

नीतीश कुमार को 9 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने मिलकर दी बधाई व शुभकामना…

Bihar Now