Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार को 9 वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने मिलकर दी बधाई व शुभकामना…

पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर जदयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने मिलकर बधाई और शुभकामना दी है।

इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि प्रदेश में धारणीय विकास के पर्याय – माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ पूरा विश्वास है कि नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नेता के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।

जेडीयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार लोगों की सेवा में जुटे हैं,आगे भी सेवा करते रहेंगे।वे बिहार के विकास पुरूष हैं। वे जहां भी रहे सिर्फ विकास का काम किया है।केंद्र की मोदी सरकार भी नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा कर चुकी है।

रंजीत झा ने आगे कहा कि सात निश्चय योजना-1 और सात निश्चय-2 के तहत नीतीश कुमार की सरकार ने हर क्षेत्रों में विकास के काम किए हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है।

झा ने कहा कि नौवीं बार पुनःबिहार के मुख्यमंत्री के रूप में माननीय नेता ने शपथ लिया है जिससे हम सभी कार्यकर्ताओं के बीच नयी ऊर्जा का संचार हुआ है तथा अपने नेता के नेतृत्व में हम सभी बढ़ते बिहार के धारणीय विकास के साक्षी बनेंगे।

Related posts

चाणक्य “IAS” एकेडमी ने BPSC परीक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित… धैर्य पूर्वक अपने मार्ग पर चलते रहे तो निश्चित ही जीत तय है – डॉ. कृष्णा सिंह …

Bihar Now

रोहतास में सड़क निर्माण कंपनी के कर्मियों पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला…

Bihar Now

Top 10 Australian Online Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो