नालंदा : बिहार के नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाल-बाल बच गए. दरअसल, हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले एक बड़ा हादसा टल गया. जो वीडियो सामने आया उसमें दिख रहा है कि लैंडिंग के समय तेज हवा के कारण टीन का दो शेड उड़ा. इसमें से एक शेड हेलीकॉप्टर के पास तक पहुंच गया था. अगर यह शेड हेलीकॉप्टर से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
बाल बाल बचे नीतीश कुमार : हालांकि इस दौरान आला अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद थे. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से राजगीर पहुंचे थे.
उन्होंने बिहार खेल अकादमी में स्थित बहुप्रतीक्षित खेल परिसर में इंडोर स्टेडियम और आधुनिक बास्केट बॉल कोर्ट का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मंच पर मौजूद रहे.
